Search This Blog

Wednesday, 15 April 2015

मै क्या क्या भूल गया...

मै क्या क्या भूल गया....!!!!

घर में टीवी आया
मैं पढना ही भूल गया....!

घर में गाडी क्या आयी
मै चलना ही भूल गया....!

हाथ में मोबाइल आया
मैं पत्र लिखना ही भूल गया..!

केलक्युलेटर के उपयोग से
मैं पहाडे याद करना भूल गया..!

एयर कंडीशनर के संग में✳️
मै वृक्ष की ठंडक भूल गया..!

शहर मे.. रहने से
मिट्टी की सुगंघ ही भूल गया !

विभत्स दृश्यों से♨️
सुंदरता ही भूल गया....!

कुत्रिम सेन्ट की गंध में
फूलो की सुगंध को भूला...!

फास्टफूड के जमाने में
तृप्ति की डकार भूला...!!

स्वार्थी संबंघ के जाप से
सच्चा प्रेेम ही भूल गया....!!

क्षणिक सुख के लोभ में
सत्कर्मो से मिलता आनंद भूला...!

अपना ही पेट भर कर
दूसरों का विचार ही भूल गया..!!

सतत दौड की रेस मे...
कुछ देर रुकना भूल गया..!!

जागने का सुख जाने दो..
मैं सुख चैन से साेना ही भूल गया....!!

No comments:

Post a Comment